फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार बार बदल रहा है मौसम का मिजाज कभी हल्की बूंदाबांदी, कभी आकाश में बादल निकल रही है धूप

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। पिछले कई दिनों से रुक रुक कर हो रही बूंदाबांदी के बाद शुक्रवार को उमस भरी गर्मी से लोग हाल बेहाल रहे। आसमान कभी बादल, कभी बूंदाबांदी और निकल रही धूप से बार बार मौसम का मिजाज बदल रहा है। शुक्रवार को दिन में धूप निकलने के साथ-साथ दिन का तापमान 37 रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह भीषण गर्मी के बाद पूरे सप्ताह मौसम का मिजाज बार बार बदल रहा है। बृहस्पतिवार को देेर शाम थोड़ी की हल्की बूंदाबांदी के बाद सुबह आकाश में बादल छाए रहे। पूरे दिन कभी आकाश में बादल कभी धूप और ठंडी हवाएं चलती रही। दिन में हल्की बूंदाबांदी हुई। धूप के साथ हलकी हवाएं चलने उमस रही। दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।शाम पांच बजे के समय आकाश में बादल छा जाने से हवाओं के साथ थोड़ी देर के लिए हल्की बूंदाबांदी हुई। शामली कृषि विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. पीके सिंह ने बताया कि अगले 24 घंटो से लेकर 48 घंटो तक अच्छी खासी बारिश होने की संभावना है। एक जुलाई के बाद कभी मानसून शामली समेत वेस्ट यूपी व दिल्ली एनसीआर में दस्तक दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें