शामली। भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियो के पोल खोल आंदोलन के तहत जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित सभा में पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि भाजपा के शासन काल में किसानों को फसलों को वाजिब दाम नहीं मिल रहा है।
शुक्रवार को वीवी इंटर कालेज के सभागार में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सभा हुई। जिसमें कांग्रेस के पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि किसान के बच्चों को मेडिकल-इंजीनियरिंग की शिक्षा मंहगी होने के कारण एक सपना बन कर रह गया है। नोटबंदी और जीएसटी जैैैैसे सरकार के कारनामों को आम जनता को बताने होंगे। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकना होगा। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों से परिचित हो चुकी है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष वैभव गर्ग, श्यामलाल शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार गांधी-नेहरु परिवार के इतिहास को मिटाने का काम कर रही है। मौके पर सुबोध शर्मा, महफूज राणा, बाबूूखान, महेंद्र शर्मा, रामकिशोर पारचा, राजेश कश्यप, ओमवीर सिंह उपाध्याय, जेके जैन, सुलतान सिंह, आलम चौधरी, प्रवीण, अशोक, विक्रम सिंह, सुधीर, राजपाल सिंह, रविंद्र आर्य, पुनीत, प्रवीण, जबर सिंह, नूूरहसन, गय्यूर, ओमवीर शर्मा, वीरेंद्र चौधरी, लोकेश राणा, रविद्र आर्य, रमेशचंद, मंजीत कौर आदि मौजूूद रहे। संचालन अनुज गौतम ने किया।