फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब बने अंडरपास, 10 गांवों का संपर्क टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन।
विज्ञापन

भले ही रेलवे क्रॉसिंग पर लोगों की सुविधाओं को देखते हुए अंडरपास बनाए गए थे, लेकिन रेलवे अंडरपास राहत के बजाए मुसीबत बने हुए हैं। हालत यह है कि शनिवार रात से हुई बारिश से कस्बा थानाभवन से लगे चारों रेलवे अंडरपास जलमग्न हो गए। जिससे करीब दस गांवों के लोगों का संपर्क कस्बे से कट गया।
विज्ञापन

कस्बा थानाभवन से ऊन मार्ग पर बने रेलवे अंडरपास के जलमग्न होने से गांव मानकपुर व भनेड़ा गांव का संपर्क टूट गया है। वहीं, हसनपुर गांव के मार्ग पर बने अंडरपास पर करीब तीन फुट तक पानी भरा हुआ है, जिससे वाहनों का आवागमन ठप हो गया। इस अंडरपास के जरिए हसनपुर, यारपुर और खेड़ा आदि गांव जुडे़ हैं। इसके अलावा रसीदगढ़ मार्ग पर स्थित रेलवे अंडरपास के जलमग्न होने के कारण रसीदगढ़, नौजल, नौजली, कैल शिकारपुर और खानपुर आदि गांवों का संपर्क टूट गया है। ऐसे में ग्रामीणों को थानाभवन तक पहुंचने के लिए करीब 20 किमी का सफर तय करना पड़ रहा है। वहीं, रविवार को अंडरपास के समीप हसनपुर के ग्रामीणों ने नारेबाजी प्रदर्शन किया। कहा कि सिर्फ गांवों का ही नहीं बल्कि कस्बे के कई किसानों का भी अपने खेतों से संपर्क टूट गया है। इस संबंध में कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। प्रदर्शन करने वालों में आमिर, गुलफाम, अख्तर, शानू, नीरज, कृष्णपाल, सूरज, गगन, रेवती, रमन, बालेश, विपिन और अहसान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें