फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने बच्ची को दिया धक्का, घायल ह

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने बच्ची को दिया धक्का, घायल
विज्ञापन

कांधला।
कस्बा कांधला के मोहल्ला गुजरान निवासी महिला शमशीदा ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया उसकी दस वर्षीय बेटी घर के बाहर खेल रही थी, तभी मोहल्ले की एक महिला ने उसकी बेटी को अचानक धक्का दे दिया। इसके कारण वह सड़क पर गिर गई। सड़क पर गिरने से बालिका घायल हो गई। आरोप है कि विरोध किए जाने महिला ने शमशीदा के साथ भी मारपीट कर उसे चोटिल कर दिया। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

महिला के साथ दहेज के लिए मारपीट
कांधला। मोहल्ला खैल निवासी शकील ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसने अपनी बेटी नाजमा की शादी तीन साल पूर्व थाना क्षेत्र के गांव ब्रह्मखेड़ा निवासी युवक के साथ की थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग के चलते उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि शनिवार रात ससुराल पक्ष के लोगों ने इसी विवाद के चलते मारपीट कर नाजमा को घर से निकाल दिया। पीड़िता के पिता ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें