फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबांदी के बाद चौथे दिन भी आकाश से नही छटे बादल धूल- रेत के कण

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली/चौसाना। हल्की बूंदाबांदी के बाद भी शनिवार सुबह आसमान में धूल भरी घटा छाई रही। बारिश से तापमान में गिरावट जरूर आई, मगर पूरे दिन उमस ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब चार बजे तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। दोपहर मेें हल्की धूप निकली और कई बार धूल भरी आंधी के आसार बने। हवा की रफ्तार अधिक होने से दिन भर उमस से लोगों के पसीने छूटते रहे। दिन और रात के तापमान में पिछले 24 घंटे में दो-दो डिग्री सेल्सियस में गिरावट दर्ज की गई। दिन का तापमान 38, न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। पूरे दिन पश्चिम से पूर्वा हवाएं चलने से पसीने न सूखने वाली गर्मी से लोगों का हाल-बेहाल रहे। आकाश में रेत-धूल के कणों के कारण वाहन चालकों को दूर का स्पष्ट दिखाई नहीं पड़ रहे थे। सुबह व शाम के समय धूल-रेत के कणों का ज्यादातर असर रहा। मौसम विभाग के मुताबिक बूंदाबांदी के बाद मौसम में बदलाव आएगा। अगले 24 घंटे रविवार व मंगलवार तक आकाश में बादल छाए रहेंगे। आंधी के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना बनी रहेगी। धूल-रेत के कण आकाश में छाए रहने से लोगों को सांस लेने में परेशानी में डाल सकते हैं। उधर, चौसाना में सुबह बूंदाबांदी से आसमान में बने धूल भरे गुबार से मामूली राहत मिली है। पिछले तीन दिनों से आसमान में धूल का गुबार बना हुआ था। जिससे धूल का गुबार लोगों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा था।

अगले 24 घंटे में छट जाएगा आसमान का प्रदूषण
शामली कृषि विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. पीके सिंह ने बताया कि राजस्थान से उड़कर आ रहे रेत-धूल से भरे कण चौथे दिन में कोई सुधार नहीं हुआ है। रेत-धूल के कण बारिश के बाद समाप्त हो पाएंगे। बूंदाबांदी के बाद मौसम में बदलाव आने की उम्मीद हैं। अगले 24 घंटे में बूंदाबांदी हो सकती है। मौजूदा में सामान्य प्रदूषण से 10 से लेकर 20 गुणा चल रहा हैं। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मृदा विभाग के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि आकाश में बादल व सामान्य प्रदूषण पीएमटी दो होना चाहिए। मगर आकाश में धूल भरी आंधी-रेत के कण छाए रहने से सामान्य प्रदूषण बहुत ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें