फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर वर्ग के हित में कार्य कर रही सरकार - राणा

विज्ञापन
विज्ञापन
हर वर्ग के हित में कार्य कर रही सरकार - राणा
विज्ञापन

चौसाना (शामली)। गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि एक साल के दौरान प्रदेश सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाए। बदमाशों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करके आमजन को भयमुक्त वातावरण दिया, विकास की विभिन्न परियोजनाएं शुरू कराई और हर वर्ग के हित में कार्य किए।
विज्ञापन

शनिवार को नया गांव में कोरी समाज का सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने अनेक योजनाएं प्रारंभ कीं। किसानों का ऋण माफ किया। सड़केें गड्ढामुक्त की गई और बिजली आपूर्ति में अभूतपूर्व सुधार हुआ। इसके अलावा किसानों को गन्ना मूल्य का रिकार्ड भुगतान कराया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार ने विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रत्येक उस व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया, जो योजनाओं से वंचित रहते थे। ताकि उन लोगों का भला हो सके, जो वास्तव में सरकारी मदद के हकदार हैं। वहीं, कोरी समाज के लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं के साथ कोरी समाज के लोगों को जाति प्रमाण पत्र बनवाने में आ रही कठिनाइयों के बारे में बताया। इस पर गन्ना विकास राज्य मंत्री ने कहा कि कोरी समाज की समस्याओं का निस्तारण कराने के लिए प्रतिनिधि मंडल की मुख्यमंत्री से मुलाकात कराई जाएगी। सम्मेलन की अध्यक्षता कोरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगलसैन कोरी ने की। इस दौरान राजकुमार, महेंद्र, शिवकुमार, महिपाल, भाजपा नेता अजय संगल, आशीष, मनोज कुमार, सतेंद्र, वीरपाल, नरेश, मुकेश आदि सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें