फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊन में हुए विकास कार्यो में मिली अनियमिता

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊन में हुए निर्माण कार्यों में मिली अनियमितता
विज्ञापन

शामली। नगर पंचायत ऊन में 50 लाख रुपये से ज्यादा के विकास कार्यों की जांच अपर जिलाधिकारी और डीआरडीए के सहायक अभियंता ने की। विकास कार्यों में अनियमितता सामने आई हैं। इसको लेकर कार्रवाई की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने 50 लाख रुपये से अधिक लागत वाले निर्माण कार्यों की जांच का निर्देश दिया था। इसी के चलते अपर जिलाधिकारी केबी सिंह और जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के सहायक अभियंता दिनेश सिंघल, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी और अवर अभियंता की मौजूदगी में जांच कराई गई। नगर पंचायत ऊन में नौतना पट्टी श्मशान घाट में निर्माण पर 63 लाख, श्मशान घाट में निर्माण कार्य पर 73 लाख, लखिया पट्टी वाला श्मशान घाट पर निर्माण कार्य में एक करोड़ 16 लाख, वाल्मीकि वाला श्मशान घाट में निर्माण पर करीब 64 लाख रुपये की लागत आई। उक्त चारों स्थान पर हुए निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। उसमें कई खामियां मिली, जिसमें अधोमानक ईंटों का प्रयोग, इंटरलॉकिंग टाईल्स का भुगतान किया, लेकिन मौके पर इस्तेमाल नहीं मिली, प्लास्टर कार्य कमजोर मिला। निरीक्षण से स्पष्ट हुआ कि कार्यों के नियोजन, क्रियान्वयन, पर्यवेक्षण एवं भुगतान में अनियमितता बरती गई। इसके चलते पांचों कार्यों को कराने में करीब 53 लाख रुपये की शासकीय क्षति हुई। अपर जिलाधिकारी केबी सिंह ने बताया कि नगर पंचायत ऊन में हुए 50 लाख रुपये से अधिक लागत वाले निर्माण कार्यों की जांच की गई। जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारी को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें