फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप की टक्कर से टूटा रेलवे फाटक, चेन डालकर निकलवाई गई ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
पिकअप की टक्कर से टूटा रेलवे फाटक
विज्ञापन

शामली। पिकअप की लापरवाही से धीमानपुरा रेलवे फाटक टूट गया। रेलवे विभाग को कई ट्रेन चेन डालकर निकलवानी पड़ गई। रेलवे अधिकारियों ने शाम तक फाटक ठीक कराया। उधर, आरपीएफ ने चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर दो बजे दिल्ली से हरिद्वार जाने वाली पैसेंजर गाड़ी को निकालने के लिए गेटमैन ने फाटक बंद कर दिया। इसी तेज गति से आ रहे पिकअप चालक ने फाटक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे फाटक क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने मामले की जानकारी आरपीएफ को दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा चालक को हिरासत में ले लिया तथा पिकअप को भी अपने कब्जे में ले लिया। उसके बाद घंटों की मशक्कत के बाद शाम तक रेलवे फाटक ठीक कराया गया। उधर, इस दौरान कई ट्रेेेनों को चेन डालकर निकाला गया। आरपीएफ थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ मुकदमे की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें