फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को रोजगार दिलाएगी सरकार

Sun, 18 Mar 2018 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
विज्ञापन
programme - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली/थानाभवन। जिला सेवा योजना कार्यालय और राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की ओर से थानाभवन में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए क्रमबद्ध तरीके से लगी हुई हैं।
विज्ञापन


रविवार को थानाभवन नगर पंचायत सभागार में लगाए गए वृहद रोजगार मेले का उद्घाटन गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा ने किया। मेले में ग्लोबल कंपनी, नवभारत फर्टीलाईजर्स, ग्रीन बायोटैक, एसएसआई सिक्योरिटी, कृष्णा ग्रुप गुड़गांव, नौकरी. 123 और यकूता आदि सहित आठ कंपनियों ने युवक युवतियों के आवेदन प्राप्त किए।

इस दौरान गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए क्रमबद्ध तरीके से कार्य कर रही है। प्रदेश में लाखों युवाओं के लिए नौकरियों की तैयारी शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन


उन्होंने नगर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन करने पर अधिकारियों की सराहना की। मेले में कंपनियों द्वारा टेक्निकल, आईटीआई, नॉन टेक्निकल, हाईस्कूल से सनातक व अन्य डिप्लोमाधारी युवक युवतियों के आवेदन फार्म भरवाए। जिनमें कुल 1432 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया। आवेदनों में 759 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी शामली, उपनिदेशक प्रशिक्षण एवं सेवायोजना उत्तर प्रदेश लखनऊ एलसी सिंह, सहायक निदेशक क्षेत्रीय सेवायोजना कार्यालय सहारनपुर, सीओ कैराना राजेश तिवारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें