फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंबे पर तार जोड रहे युवक को पडौसी ने पीटकर किया घायल,

विज्ञापन
विज्ञापन
तार जोड़ने को लेकर दो पक्षों में मारपीट
विज्ञापन

झिंझाना।
क्षेत्र के गांव श्यामनगर में खंभे पर बिजली का तार जोड़ने को लेकर दो पक्षों में जमकर धारदार हथियार चलने से एक पक्ष से पिता-पुत्र घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी झिंझाना में उपचार दिलाया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस नामजद आरोपियों को तलाश कर रही है।
विज्ञापन

रविवार को क्षेत्र के गांव श्यामनगर में दीपक पुत्र रगबीर अपने पडोसी ईश्वर की छत पर चढ़कर बिजली के खंभे पर तार डाल रहा था। इसी बात पर ईश्वर से झड़प होने पर बीच बचाव में आए कुछ लोगों ने लाठी व धारदार हथियारों से काट कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पिता पुत्र को झिंझाना सीएचसी में उपचार दिलाया है। पीडित रगबीर ने सात लोगों के खिलाफ मारपीट कर जानलेवा हमला करने की तहरीर थाना झिंझाना में दी है। थाना प्रभारी उमेंश रोरिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें