क्रिसमस पर रंगीन रोशनी से सजा चर्च
शामली।
शहर के सेंट फ्रांसिस स्कूल में क्रिसमस डे को लेकर पूरी तैयारियां कर ली गई है। स्कूल के अंदर स्थित चर्च भी पूरी तरह रंगीन लाइटों से सजाया गया है। कई दिन से स्कूल में बच्चों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी पूरी तरह अभ्यास कराया गया। इसके साथ ही प्रभु यीशू की भी सुंदर झांकी बनाई गई। स्कूल प्रधानाचार्य फादर बिजू टोर ने क्रिसमस की सभी तैयारी पूरी कर ली है। उन्होंने बताया कि रविवार रात्रि 10 बजे से 12 बजे तक प्रार्थना की जाएगी। सुबह 10 बजे से सायंकाल पांच बजे तक कार्यक्रम आयोजित होगा। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।