फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोले भाकियू सुप्रीमो नरेश टिकैत- मुख्यमंत्री से मिलकर आंगनबाड़ियों की समस्याओं का कराए समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। उत्तर प्रदेश महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के जिला आह्वान पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का बेमियादी धरना व क्रमिक अनशन कलक्ट्रेट में 53वें दिन जारी रहा। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने धरनास्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन किया। चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि वह शीघ्र ही मुख्यमंत्री से मिलकर आंगनबाड़ियों का न्याय दिलाने का काम करेंगे।
विज्ञापन

बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर में उत्तर प्रदेश महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के जिले की सभी आंगनबाड़ियों का बेमियादी धरना-प्रदर्शन 53वें दिन जारी रहा। धरनास्थल पर भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने पहुंचकर अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि वह शीघ्र मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से मिलकर आंगनबाड़ियों की मांगों को अवगत कराएंगे। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष किरणपाल सिंह कश्यप भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के बेमियादी धरने पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया। धरनास्थल पर जिला पंचायत सदस्य के पूर्व सदस्य वेदपाल सिंह गहलौत ने अपना समर्थन दिया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष राकेश देवी, सरिता देवी, सरिता जयंत, सरला, सरोज, सविता, कौशल्या, पवन, पूनम, मोनिका शर्मा, सरिता, देव कुमारी,रेखा, नीलम शर्मा, सुदेश, संगीता, विजय प्रभा,गीता, सुमन, साधना, ललिता शर्मा, सतेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें