शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में व्यापारियों ने जीएसटी परिषद द्वारा 28 प्रतिशत की दरें घटाए जाने का स्वागत किया गया।
शनिवार को शहर के सुभाष चौक स्थित कार्यालय में पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में मंडल के प्रदेशाध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग ने कहा कि जीएसटी परिषद द्वारा 28 प्रतिशत कर की 170 चीजों पर जीएसटी कर की दर घटा कर 18 प्रतिशत करने और 18 प्रतिशत की कई चीजों को 12 प्रतिशत की सीमा में लाने तथा कपाउंड स्कीम की सीमा बढ़ाकर एक करोड़ से डेढ़ करोड़ रुपये करने का सरकार द्वारा व्यापारियों के हितों के लिए कदम उठाया हैं। अब कंपोजिशन स्कीम में डेढ़ करोड़ तक की टर्न ओवर वाला व्यापारी आ जाएगा। मगर वह आईटीसी का लाभ नहीं लेता है। 12 प्रतिशत से लेकर जीएसटी कर की दरें पूर्व की भांति आधा होना चाहिए, क्योंकि अब 90 प्रतिशत व्यापारी कंपोजिशन स्कीम में जीएसटी कर की दरें आधी न्याय संगत है। क्योंकि वह 12 प्रतिशत या 18 प्रतिशत देने पर भी आईआईसी नहीं ले रहा है। ऊपर से जीएसटी कर नौ प्रतिशत की दर दे रहा है। बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री सुभाष धीमान, जिलाध्यक्ष सूर्यवीर सिंह, नगर अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल, पवन गोयल, आशुपुुरी, मनोज मित्तल, रामकुमार राय, पंकज वालिया, प्रदीप विश्वकर्मा, राजेश संगल, रामदयाल मौजूद रहे।