इंसानियत सबसे बड़ी नेमत
जलालाबाद।
मुहर्रम माह के मौके पर इमामबाड़ा कल्लू शाह से मातमी जुलूस निकाला गया। सोगवार सींनाजनी करते हुए दरबार शरीफ पहुंचे। राशिद हुसैन रिजवी ने कहा कि इंसानियत सबसे बड़ी नेमत है।
इस मौके पर तकरीर करते हुए राशिद हुसैन रिजवी ने कहा कि इमाम हुसैन ने यजीद के अत्याचारों के सामने न झुकते हुए अपनी शहादत दी। यजीद ने इमाम हुसैन के कबीले का पानी बंद कर दिया था और जंग का एलान कर दिया था। फिर भी इमाम हुसैन उसके सामने नहीं झुके और अपने 72 सैनिकों के साथ युद्ध में शहीद हो गए। उन्होंने फरमाया कि इंसानियत सबसे बड़ी नेमत है, आपसी भाईचारे को जिंदा रखने के लिए इमाम हुसैन ने अपने नाना पैगंबर मोहम्मद साहब के दीन की खातिर करबला में अपनी शहादत दी। इस मौके पर अजदार हुसैन, रफत हुसैन, अली रजा, मोहम्मद, सबी, हैदर अली,, अरशद हुसैन, मुजफ्फर हुसैन, शब्बर रिजवी,आबुल हुसैन ,शाहिद हुसैन, रियाज हुसैन, केसर हुसैन, अनवर हुसैन, कल्लू हुसैन, बाकर हुसैन आदि लोग शामिल रहे।