फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नार्दन रेलवे मेन्य यूनियन पदाधिकारियों को सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन शामली परिसर में शुक्रवार को नार्दन रेलवे मेन्स यूनियन की ओर से कार्यक्रम किया गया। जिसमें मंडल अध्यक्ष घनश्यामदास को सेवानिवृत्त होने पर सम्मानित किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने मेन्स यूनियन के मंडल अध्यक्ष रहते हुए घनश्यामदास द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। उन्हें शॉल ओढ़ाकर तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान संगठन के मंडल मंत्री अनूप शर्मा, विक्रम सिंह, आजाद सिंह, रमेश सिंह, राजेंद्र सिंह को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संगठन के शामली शाखा के केपी मलिक, रोहताश, प्रदीप सिंह, सुदेश पाल, टीआर यादव, दिनेश, गिरीश चंद्र आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन


टॉवर कंपनी बनाने का विरोध किया
शामली। बीएसएनएल से अलग टॉवर कंपनी बनाए जाने को लेकर बीएसएनएल कर्मियों में रोष व्याप्त हो गया है। शुक्रवार को माजरा रोड स्थित बीएसएनएल एक्सचेंज पर नेशनल फेडरेशन टेलीकॉम एंपलाइज बीएसएनएल एवं संयुक्त मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कहा कि टॉवर कंपनी बनाने से बीएसएनएल कर्मियों का उत्पीड़न होगा, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन केंद्रीय पदाधिकारियों के निर्देश पर किया गया था। इस दौरान मंडलीय अभियंता प्रहलाद सिंह देशवाल, उपमंडलीय अभियंता रामलाल वर्मा, एससी शर्मा, जितेंद्र कुमार, महिपाल शर्मा, कुलश्रेष्ठ सैनी, तेजपाल सिंह, आरपी सिंह, प्रेम शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें