फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगेरू रोड पर जलभराव से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला।
विज्ञापन

पानी की निकासी न होने के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप बस्ती में जलभराव हो गया। बार बार शिकायत के बाद भी मामले में कोई कार्रवाई न होने पर लोगों में रोष बना हुआ है।
विज्ञापन

कस्बा कांधला के गंगेरू रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य के समीप काफी समय पूर्व चिकित्सालय के कर्मचारियों के सरकारी भवन के साथ कुछ लोगों ने मकान बना लिए थे। कुछ समय से कस्बे में पानी की निकासी के लिए पुख्ता इंतजाम न होने के कारण आधे शहर का पानी इस बस्ती से होकर निकलता है। पानी को निकासी के लिए रास्ता न मिल पाने के कारण बरसात में कई दिनों तक बस्ती में पानी भरा रहता है। एहसान, आरिफ, अहमद, नीरज, दीपक, सुरेश, इकराम आदि का कहना है कि पालिका प्रशासन को पूर्व में अवगत कराया, लेकिन कोई अधिकारी ध्यान नहीं दे रहा है। बुधवार को बरसात के बाद एक बार फिर से पूरी बस्ती जलमग्न हो गई। लोगों के घरों में गंदा पानी घुस गया। बस्ती के लोगो ने जिलाधिकारी से समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें