शामली। जिला पंचायत ने क्षेत्र में 80 लाख की धनराशि से विभिन्न कार्यों का शिलान्यास किया गया। जिसमें आसपास के गांव में काली सड़क, सीसी रोड व खड़ंजा आदि का निर्माण कराया जाएगा। निर्माण कार्य का शुभारंभ गांव कुरमाली से किया गया।
मंगलवार को जिला पंचायत द्वारा क्षेत्र में विभिन्न निर्माण कार्यों का शिलान्यास हो गया है। जिसका शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्षा संतोष देवी ने गांव कुरमाली से खानपुर तक की 1400 मीटर काली सड़क का 22.88 लाख की धनराशि से निर्माण कार्य से शुरुआत की गई।
इसके साथ ही गांव बंतीखेड़ा में 6 लाख से 181 मीटर सीसी रोड, गांव काबड़ौत में जिला पंचायत सदस्य के प्रस्ताव पर 830 मीटर खड़ंजा, गांव हसनपुर में सदस्य चांदबीर सिंह के प्रस्ताव पर खेत में 900 मीटर खड़ंजा जिसकी कीमत 11.01 लाख के निर्माण कार्य की शुरुआत हो गई। भारसी में 430 मीटर सीसी रोड, गांव भभीसा में 1000 मीटर खड़ंजा का निर्माण कार्य कराया जाना है।
आयोजित कार्यक्रम में मौके पर मुख्य रूप से शामिल होने वालों में जिला पंचायत अध्यक्षा पति प्रसन्न चौधरी, सदस्य देशराज भनेड़ा, चांदबीर, जितेंद्रपाल, विपिन कुमार, प्रदीप प्रधान कुरमाली, अक्षय प्रधान भभीसा, संदीप भारसी, सुबोध, पलटूराम, विजय पाल, राजीव चौधरी, विनोद कुमार, उदयपाल सिंह आदि मौजूद रहे।