फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ लाख की शराब पकड़ी

Fri, 09 Dec 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। हरियाणा से तस्करी करके लाई जा रही आठ लाख रुपये कीमत की अवैध शराब को पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। इस दौरान डीसीएम चालक और उसके साथी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपियों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन


बुधवार की रात पुलिस ने यमुना पुल पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने पानीपत की ओर से आ रहे एक डीसीएम को रुकने का इशारा किया तो चालक ने डीसीएम की गति बढ़ा ली। पुलिस ने पीछा करते हुए कुछ ही दूरी पर डीसीएम को रुकवा लिया। डीसीएम के अंदर भूसे की बोरियों में नीचे अंग्रेजी शराब की पेटियां भरी थी। पुलिस ने डीसीएम चालक

सागर व उसके साथी कपिल निवासीगण ग्राम रोहना थाना खरखौदा जिला सोनीपत हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने डीसीएम के अंदर से 260 पेटी हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब व केन में पांच लीटर रेक्टीफाइड बरामद की। जिनका बाजारी मूल्य आठ लाख रुपये बताया गया है। डीसीएम चालक सागर ने बताया कि उन्होंने यह शराब सोनीपत से लोड की थी तथा शराब को काशीपुर पहुंचाना था। कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि शराब तस्करी के आरोप में सागर व कपिल का चालान कर दिया  गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें