फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों के 75 शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान

विज्ञापन
शामली लायनेस क्लब दोआब द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह में भाय लेती शिक्षिका व क्लब की सदस्या - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों के 75 शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान
विज्ञापन

शामली। शिक्षक दिवस पर रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल, सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, बीएसए गीता वर्मा ने परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले 75 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में राज्य अध्यापक पुरस्कार-2019 प्राप्त उच्च प्राथमिक विद्यालय लिलौन की प्रभारी प्रधानाध्यापिका उपमा शर्मा को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा गोरखपुर में आयोजित सम्मान समारोह में राज्य स्तरीय एडूलीडर यूपी-2021 पुरस्कार प्राप्त आदर्श प्राथमिक विद्यालय लांक नंबर एक की प्रधानाध्यापिका सुवासिनी, प्राथमिक विद्यालय डांगरोल के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार समेत 75 शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिले के एसआरजी, एआरपी मौजूद रहे।
विज्ञापन

लायनेस क्लब शामली दोआब ने हनुमान रोड स्थित क्लब की सदस्य अनीता बंसल के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में शिक्षिकाओं को सम्मानित किया। क्लब अध्यक्ष रश्मि गर्ग और सदस्यों ने क्लब से जुड़ी शिक्षिकाएं डॉ. छवि संगल, कविता गुप्ता, कविता संगल, रश्मि वर्मा, अलका बंसल और ऊषा जैन को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर क्लब की चेयरपर्सन मीनू संगल, सचिव स्नेहा गर्ग, कोषाध्यक्ष उर्मिला गोयल, संदेश संगल, श्वेता संगल, संगीता गुप्ता, संध्या, प्रमिला गर्ग, नीतू वत्स आदि मौजूद रही।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यालय पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दीपक सैनी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुज गौतम, राजीव वशिष्ठ आदि ने डॉ. राधाकृष्णन के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला।

कैराना में विजय सिंह पथिक महाविद्यालय में शिक्षक दिवस पर बोलते शामली के भाजपा विधायक तेजेन्द्र ?- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें