फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी युवती, फिर किया इंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले शादी की जिद ,बाद में इंकार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। शुक्रवार को एक युवती एक युवक से शादी की जिद पर अड़ गई। बाद में महिला हेल्प लाइन को फोन कर शिकायत कर दी। हेल्प लाइन टीम पहुंची। युवती को तहसील ले जाकर बात की, लेकिन बाद में युवती ने शादी से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने शनिवार को 181 महिला आशा ज्योति टीम के लखनऊ हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करते हुए बताया कि वह अपनी मर्जी से एक युवक से शादी करना चाहती है, लेकिन इसमें उसके परिजन अड़चन बने हुए हैं, जो उसकी शादी किसी और जगह करना चाहते हैं, जबकि वह दोनों एक ही समुदाय के हैं। शिकायत मिलने के बाद महिला हेल्पलाइन से प्रियंका शर्मा और पारूल चौधरी गांव पहुंची, जिसके बाद युवती को अपने साथ तहसील में ले आई। यहां पर युवती के परिजन भी पहुंच गए। हेल्पलाइन टीम के अनुसार युवती ने तहसील में आने के बाद अपना इरादा बदल लिया। उसने युवक से शादी का इंकार करते हुए अपने माता-पिता की मर्जी के मुताबिक ही रहने और उनके साथ जाने की बात कही। इसके बाद युवती को उसके परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें