फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी अपार, 1400 लोगों का जीना मुहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। कस्बे के वार्ड नंबर-8 के मोहल्ला हाफिजदोस्त में करीब 1400 लोग गंदगी के बीच रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला से निकल रहे नाले के समीप करीब 200 परिवार निवास करते हैं। हालत ये है कि यहां से निकलने वाला नाला लंबे समय से चौक पड़ा हुआ है। हर तरफ गंदगी अटी पड़ी है, इससे पानी की निकासी तो ठप है ही, साथ ही नाले से आने वाले तेज दुर्गंध से लोगों का जीना भी मुहाल हो रखा है। लोगों का कहना है कि यदि नाले को शीघ्र साफ नहीं किया गया तो यहां उठने वाली तेज दुर्गंध से मच्छरों की संख्या बढ़ जाएगी, इससे क्षेत्र में बीमारियां फैलने का भी खतरा बन जाएगा। कुछ ऐसा ही हाल मोहल्ले के ईदगाह के निकट भी है। यहां भी काफी समय से गंदगी भरी है। लोगों का कहना है कि आसपास का कूड़ा भी यहां डाला जाता है। शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होती।

बोले स्थानीय लोग
मोहल्ले में सफाई व्यवस्था चौपट पड़ी हुई है। सफाई कर्मी कभी आते हैं तो कभी गायब हो जाते हैं। चुनाव से पहले तो सभासद ने लोगों से कई वादे किए थे, लेकिन अब सफाई करना तो दूर क्षेत्र में दिखाई भी नहीं देते। - रचना, पूर्व सभासद
विज्ञापन


नाले और ईदगाह के समीप तो सफाई व्यवस्था का बुरा हाल हैँ। यहां इतनी गंदगी है कि लोगों का रहना भी मुश्किल हो रखा है। सफाई कराने के लिए कई बार शिकायत भी की, लेकिन जनप्रतिनिधि लोगों की सुनने को ही राजी नहीं। - धर्मपाल

सफाई व्यवस्था के प्रति पूरी गंभीरता से क्षेत्र में काम किया जा रहा है। यदि किसी स्थान पर लोगों की कुछ शिकायतें है तों वहां भी शीघ्र सफाई करा दी जाएगी। - साजिद, स्थानीय सभासद
विज्ञापन


सभी सभासदों को अपने-अपने वार्ड को साफ रखने के निर्देश दिए गए हैं। देखा जाएगा कि इस वार्ड में कहां गंदगी फैली है। यदि शिकायत सही पाई गई तो तुरंत टीम को भेजकर सफाई कराई जाएगी। - रवि यादव, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें