फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय ओर पियूष ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंची कूद में अक्षय और पीयूष ने बाजी मारी
विज्ञापन

झिंझाना। कस्बे के एसडीएस कान्वेंट स्कूल में चल रही चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतिम दिन सीनियर वर्ग की ऊंची कूद में अक्षय ने पहला, पीयूष तोमर ने दूसरा व लविश सरोहा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित प्रतियोगिता के प्राइमरी वर्ग की म्यूजिकल चेयर ट्रॉफी परी के नाम रही। कुमकुम ने दूसरा व गरिमा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग की म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में खुशी सैनी ने पहला, कशिश ने दूसरा व नितिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंत में छात्रों व अध्यापकों के बीच रस्साकशी प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। स्कूल के चेयरमैन डॉ लोकेश तोमर ने सभी का उत्साहवर्धन करते हुए विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर भुजवीर सिंह, रविंद्र मलिक, सुमित चौहान, पंकज गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें