फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायता समूह बैंकों से अच्छा तालमेल रखे: शैलेष

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत मेगा ऋण वितरण शिविर में 169 स्वयं सहायता समूह एवं 25 ग्राम संगठन तथा दो सीएलएफ को एक करोड़ 66 लाख 69 हजार रुपये की धनराशि प्रदान की गई।
विज्ञापन

शनिवार को गोहरनी गांव के नवीन विकास भवन में मेगा ऋण वितरण शिविर आयोजित किया गया। पंजाब नेशनल बैंक के जिला अग्रणी प्रबंधक शैलेश कुमार ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों को बैंकों में लेनदेन को ठीक रखें। समय पर लेनदेन करं। बैंकों से छह माह अधिक पुराने समूहों को सीसीएल के रूप में पांच लाख रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई जाती है। समारोह में मिशन के स्वत: रोजगार के उपायुक्त शैलेन व्यास ने सभी समूह की महिलाओं को उनकी जरूरत के अनुसार प्रशिक्षण कराकर स्व: रोजगार से जोड़ा जाएगा। ताकि उनके जीवन स्तर में सुधार हो सके। जिला मिशन प्रबंधक दलगंजन सिंह ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की मूल भावना पर चर्चा करते हुए समूह गठन के बाद पंचसूत्र का पालन करने पर जोर दिया। बताया कि नियमित साप्ताहिक बैठक, नियमित साप्ताहिक बचत, आपसी लेनदेन, ऋण वापसी तथा समूहों का लेखा-जोखा करना आवश्यक है। समूह गठन के तीन माह बाद रिवाल्विंग फंड के रूप में 15 हजार रुपये प्रति समूह एवं छह माह पर समूह को सीआईएफ की 1.10 लाख रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई जाती है। कार्यक्रम को सफल बनाने में एक्जीक्यूटिव अकाउंट्स सुबोध कुमार, सहायक लेखाकार राजेंद्र प्रसाद, ब्लॉक प्रबंधक ममता, हरपाल सिंह, मुन्नी देवी, सायना का योगदान सराहनीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें