फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वजन समता पार्टी के अध्यक्ष बने ओमपाल कश्यप

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्वजन समता पार्टी के अध्यक्ष बने ओमपाल कश्यप
विज्ञापन

शामली।
सर्वजन समता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में ओमपाल सिंह कश्यप को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। उन्होंने कहा कि अति पिछड़ा वर्ग के हित में कार्य किए जाएंगे तथा समाज को एकजुट किया जाएगा।
बुधवार को शामली में टंकी रोड स्थित राजा रानी विवाह मंडप में कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बाबूराम प्रजापति ने नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमपाल सिंह कश्यप को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सर्वजन समता पार्टी को सांगठनिक रूप से मजबूत करने के लिए लोगों को साथ जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही ग्राम पंचायतों के लिए ऑफिस, ग्राम पंचायतों को स्वराज होने, बायोमैट्रिक वोट डालने की व्यवस्था के अलावा गरीब, मजदूर, दलित, पिछड़ों, किसान और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक कुमार कश्यप ने की। इस दौरान रामजीलाल कश्यप, सूरज प्रकाश कश्यप, राजवीर कश्यप, राजेश कश्यप, जयकुमार प्रजापति, मुकम्मिल राणा, कुर्बान खान, सुरेश सैन, सुनील कश्यप, दिनेश कश्यप, केबी स्वामी, ओमपाल सैनी, वीरेंद्र कश्यप और ऋषिपाल कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शेखर हत्याकांड का खुलासा कराने की मांग
शामली। भारतीय उपाध्याय समाज की बैठक बुधवार को शामली के मोहल्ला बरखंडी में प्रदेश उपाध्यक्ष संजय उपाध्याय के आवास पर हुई। उसमें संजय उपाध्याय ने कहा कि 25 फरवरी को मुजफ्फरनगर के गांव दतियाना से शेखर उपाध्याय को पुलिस वाले घर से उठाकर ले गए थे। इसके बाद 27 अप्रैल को शेखर का शव गांव में ही तालाब से बरामद हुआ। उपाध्याय समाज के लोगों में घटना को लेकर रोष व्याप्त है। इस मामले में सीबीआई जांच होनी चाहिए और आरोपियों को सजा मिलनी चाहिए। यदि जल्दी ही घटना का खुलासा नहीं किया गया, तो उपाध्याय समाज आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएगा। इस दौरान रविंद्र उपाध्याय, विपिन पुंडीर, राधेश्याम उपाध्याय, अभिमन्यु प्रधान, मोहन उपाध्याय, अशोक उपाध्याय, विनोद उपाध्याय, नरेश उपाध्याय और सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें