शामली। गांव लिसाढ़ स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में एक दिवसीय रोजगार मेले में 165 प्रशिक्षणार्थियों का चयन किया गया। इस मौके पर डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए कौशल विकास मिशन के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान किया।
रोजगार मेले का शुभारंभ डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। उन्होंने जिला योजना के तहत निर्मित आईटी लैब का भी उद्घाटन किया गया। डीएम ने कहा कि रोजगार मेले के माध्यम से बच्चों को रोजगार उपलब्ध हो सकेगा। बताया कि उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत नये व्यवसाय खोलकर युवक-युवतियां वर्तमान चुनौती से निपट कर बेहतर भविष्य को संवार सकते है। इस दौरान रोजगार मेले में 435 प्रशिक्षणार्थियों ने प्रतिभाग किया। इसमें से 165 अभ्यर्थियों को मौके पर ही चयनित किया गया। 70 युवाओं को शार्ट लिस्ट किया गया। रोजगार मेले में कैरियर व्हील्स, मारुति पेपर मिल, नवभारत फर्टिलाइजर्स, आर्यन ग्लोबल, सेलो इंडस्ट्रीज, एचआरएस कंसलटेंसी सर्विस आदि कंपनियाें के पदाधिकारियों ने साक्षात्कार लिया। प्रधानाचार्य मंजुल मयंक, राजकीय आईटीआई कैराना, जसविंद्र सिंह, राजेश कुमार, हरभजन सिंह, सन्नी सैनी, संदीप कश्यप, ओमवीर, सुरजीत कुमार, नितिन कुमार आदि उपस्थित रहे।