फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाबों के जीर्णोद्वार से होगी हिंडन- कृष्णा निर्मल

विज्ञापन
विज्ञापन
तालाबों के जीर्णोद्धार से होगी हिंडन- कृष्णा निर्मल
विज्ञापन

शामली। विकास भवन में जिलास्तरीय अधिकारियों की बैठक में सीडीओ रेणू तिवारी ने हिंडन-कृष्णा को निर्मल बनाने के लिए विचार विमर्श किया। सीडीओ ने कहा कि निर्मल हिंडन- कृष्णा कार्ययोजना के तैयार करने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नदियों को स्वच्छ बनाना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

बुधवार को दोपहर 12 बजे विकास भवन में निर्मल हिंडन- कृष्णा कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए सीडीओ रेणू तिवारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि निर्मल हिंडन- कृष्णा को स्वच्छ व प्रदूषण मुक्त करने के लिए पिछले चार माह से कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। झाल गांव में कृष्णा नदी को निर्मल बनाने के लिए अभियान की शुरूआत की गई थी। ग्राम प्रधानों के सहयोग से कृष्णा के किनारे पौधरोपण किया गया था। नगर निकाय चुनाव के कारण यह अभियान आगे नहीं बढ़ाया जा सका है। इस अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा। निर्मल हिंडन- कृष्णा की कार्ययोजना तैयार कराई जाएगी। कृष्णा नदी की भूमि चिह्नित करके कब्जा मुक्त किया कराया जाएगा। इस मौके पर मेरठ हिंडन- कृष्णा के प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर डीवी कपिल, इंडिया वाटर पार्टनिर्स के राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर बीना खंडूूरी, हिंडन - कृष्णा पुनर्जीवित कार्यक्रम के वाटर रिर्सोस समूह अमेरिका की मिस ऐना एनालिका आदि ने कहा कि जब तक तालाब पुनर्जीवित नही होंगे, तब तक हिंडन कृष्णा निर्मल नही हों सकती है। उन्होंने कहा कि जिले में तालाबों के पुनरुद्धार के लिए कार्ययोजना तैयार करनी होगी। बैठक में शामली इंड्रस्टियल एस्टेट मैन्यूफैक्चरिंग एसोसिएशन के चेयरमैन अंकित गोयल, अनुज गर्ग, निखिल ऐरन, अमित जैन ने औद्योगिक क्षेत्र के नाले को प्रदूषण मुक्त करके स्वच्छ पानी छोड़ा जाएगा। स्वच्छ पानी के लिए वह सभी उद्यमियों की मदद से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाएंगे। शामली जिले के सभी उद्यमी होंगे, जो कि हिंडन कृष्णा को निर्मल बनाने में सहयोग करेंगे। एसडीएम कैराना विनोद कुमार ने बताया कि मामौर झील को स्वच्छ करने में अपना सहयोग करने का आश्वासन दिया। बैठक में डीपीआरओ नरेशचंद, पूर्वी यमुना खंड के अधिशासी अभियंता नलकूप विभाग के अधिशासी अभियंता समेत जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन हिंडन- कृष्णा निर्मल अभियान के जिला समन्वयक उमरशैफ ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें