फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाद- विवाद प्रतियोगिता में अभिषेक रहा विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
वाद- विवाद प्रतियोगिता में अभिषेक प्रथम
विज्ञापन

शामली।सत्यनारायण इंटर कॉलेज में वाद- विवाद प्रतियोगिता में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने विचार व्यक्त किए। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को शहर के सत्यनारायण इंटर कॉलेज में वाद- विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता सब जूनियर वर्ग में कराई गई, जिसका विषय शिक्षा का निजीकरण होना जरूरी है या नही रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने अपने विचार व्यक्त किए। अभिषेक अग्रवाल ने प्रथम, वंशिका ने द्वितीय और वैभव कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य ने सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं में अपने विचार रखने से छात्र छात्राओं को काफी कुछ सीखने को मिलता है। सभी को मंच बोलने का भी अभ्यास व अपनी बात रखने का अभ्यास होता है। इसलिए सभी विद्यार्थियों को ऐसे कार्यक्रमों में अधिक से अधिक प्रतिभाग करना चाहिए। इस दौरान महेश गौड़, संजना गर्ग, सारिका गर्ग, उमा देवी, सोनिया, पाखी, राहुल कुमार, अनुजपाल, सचिन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें