फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को किया गया सुरक्षा के प्रति जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। महिला सशक्तीकरण जागरूकता अभियान के अंतर्गत बुच्चाखेड़ी के कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं को अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। वहीं पुलिस ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर बताए और महिला हिंसा विरोधी कानून के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में इंटर की छात्राओं ने भी महिला सशक्तीकरण के तहत प्रतिभाग किया। वहीं महिला सुरक्षा सप्ताह अभियान के तहत कैराना कोतवाली एसएसआई अमन सिंह ने विद्यालय पहुंचकर छात्राओं को सुरक्षार्थ के कुछ टिप्स दिए। बताया कि यदि किसी छात्रा पर कोई हमला कर रहा है तो सबसे पहले शोर मचाएं। जितनी तेजी हो सके चिल्लाएं इससे सामने वाले का हौसला टूट जाता है और आसपास के लोग भी रक्षा करने के लिए आ जाते हैं। यदि कोई गंभीर स्थिति आती है तो दिमाग को संतुलित रखे। घबराने से सामने वाला हावी हो जाता है। अपने बचाव के लिए जो भी चीज हाथ में हो उससे हमला कर दें। अपने बचाव में की गई कार्रवाई अपराध की श्रेणी में नहीं आती है। ऐसी स्थिति में महिलाओं व छात्राओं को पुलिस का 100 नंबर व महिला हेल्प लाईन 1090 नंबर मोबाइल की फर्स्ट डायल में रखना चाहिए। कार्यक्रम में छात्राओं ने भी अपने मन के विचार पुलिस अधिकारी के साझा किये। कार्यक्रम मे प्रधानाध्यापक प्रेम सिंह, गणपतसिंह, दीपक, पीयूष, बेबी, राजकुमार, श्यामसिंह, बिजेंद्र, नाजिम, विद्यालय की समस्त छात्राएं मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें