शामली। मंगलवार की शाम कोतवाली पुलिस ने नगर में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नगर के विजय चौक, फव्वारा चौक, शिव चौक सहित कई जगह चेकिंग की तथा पैदल गश्त की। कोतवाली प्रभारी अवनीश गौतम ने सभी लोगों से चुनाव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि कोई खुराफात करते हैं तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
दस लोगों के खिलाफ गैंगस्टर के खिलाफ कार्रवाई की
शामली। निकाय चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस खुराफातियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। मंगलवार को पुलिस ने क्षेत्र के चेतन, राजबीर, रवि, धर्मेंद्र, सोनू, बिरजू व समीर, सीताराम, सोहिल व तरुण के खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की है। इस मामले में सभी के खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज किए हैं।