फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटी रोमियो स्कवायड ने चलाया अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
एंटी रोमियो स्क्वॉड ने चलाया अभियान
विज्ञापन

कैराना।
एंटी रोमियो स्क्वॉड ने मगंलवार को कैराना में आपरेशन मजनूं चलाया। इस दौरान टीम ने छात्राओं के स्कूल, कॉलेजों के आसपास और प्रमुख मार्गों पर बेवजह मंडराने वाले संदिग्ध युवकों को पकड़ा और पूछताछ करने के बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया।
पिछले कई दिनों से छात्राओं के स्कूल कालेजों के बाहर मनचलों के मंडराने और आती जाती छात्राओं तथा महिलाओं पर फब्तियां कसने की शिकायतें पुलिस को मिल रही थीं। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार के निर्देश पर मंगलवार सुबह एंटी रोमियो स्क्वॉड के एसआई नेमचन्द, महिला कांस्टेबल देवकी और सिपाही राजकुमार ने छात्राओं के स्कूल कालेजों व ट्यूशन जाने वाले मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया। एसआई नेमचंद ने बताया कि इस दौरान एक दर्जन से अधिक संदिग्ध युवको को पकड़ने के बाद चेतावनी देकर छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं हो सका निरीक्षण
कैराना। विकास कार्यों के निरीक्षण के लिए मंगलवार को प्रमुख सचिव आने थे, लेकिन आचार संहिता लगने के कारण उनका कार्यक्रम स्थगित हो गया। उनके निरीक्षण के लिए प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली थीं। उपजिलाधिकारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि चुनाव आचार संहिता लागू होने के कारण प्रमुख सचिव का कार्यक्रम स्थगित हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें