शामली। अंतिम चरण में पंचायत चुनाव के दौरान मत प्रतिशत धीरे-धीरे बढ़ा। शाम को मतदान समाप्ति तक कुल 68.34 प्रतिशत हुआ।
बृहस्पतिवार को ऊन ब्लाक में अंतिम चरण का चुनाव हुआ। सुबह से ही चल रही ठंडी हवाओं का असर मतदान पर भी दिखाई दिया। ठंड होने के कारण मतदान के लिए कम लोग ही घर से निकले, जिस कारण सुबह नौ बजे तक केवल 12.82 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद धीरे-धीरे मतदान का प्रतिशत बढ़ने लगा।
दोपहर होने तक लोग घरों से निकलकर मतदान केंद्र पहुंचे, जिससे मत प्रतिशत में तेजी से उछाल आया। दोपहर एक बजे तक मतदान प्रतिशत बढ़कर 47 प्रतिशत तक पहुंच गया। हालांकि दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक मतदान केवल आठ प्रतिशत ही बढ़ सका, जिसके चलते शाम पांच बजे तक 86.34 प्रतिशत मतदान हुआ।
शामली। चौथे चरण के मतदान के दौरान कई गांवों में मतदाताओं ने मतदान को लेकर जबर्दस्त उत्साह दिखाया। ऊन ब्लाक के मन्नूगढ़ गांव में वोटरों में जबर्दस्त उत्साह रहा। यहां 85 प्रतिशत मतदान हुआ। ऊन ब्लॉक के मन्नूगढ़ गांव में शाम पांच बजे प्राइमरी पाठशाला में 85 प्रतिशत तक मतदाताओं ने वोट डाले । अजीजपुरा, गुर्जरपुर, रामनगर, कालामाजरा गांव में 80 प्रतिशत तक मतदान हुआ। क्षेत्र में सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ बूथों पर लग रही थी। सेक्टर 29 के गांव तिसंग, कबीरपुर, जैनपुर में ग्यारह बजे तक 46 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। तीन बजे तक यहां 72 प्रतिशत मतदान हुआ। शाम पांच बजे तक 75 प्रतिशत वोट डाले गए थे। सेक्टर आठ में तीन बजे तक ढिंढ़ावली, रंगाना, सिकंदरपुर और रंगाना फार्म में 50.39 प्रतिशत वोट डाले गए । शाम पांच बजे तक 73 प्रतिशत मतदाताओं ने मत डाले।
मतदान में आगे रहे मुन्नूगढ़ के मतदाता
शामली। सेक्टर 23 में ऊन ब्लाक के अजीजपुरा, गुर्जरपुर, रामनगर काला माजरा में तीन बजे तक 73 प्रतिशत, शाम पांच बजे तक 80 प्रतिशत मतदान हुआ है। सेक्टर 22 के ऊदपुर, मन्नूगढ, शीतल गढी, बिडौली गांव शाम पांच बजे तक 74 प्रतिशत वोट डाले गए। सेक्टर 17 में चौसाना, सुंदरनगर, चौसाना कदीम में 70.7 प्रतिशत वोट डाले गए थे।