शामली। विश्व महिला दिवस पर मेपल्स एकेडमी संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें वक्ताओं ने महिलाओं को समाज सेवा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया
प्रधानाचार्य डाक्टर उत्तम सिंह ने कहा कि आज के दौर में महिलाएं समाज में आगे बढ़ रही हैं। मौके पर विरेंद्र कौर, रजनी चौधरी, रमशा, रिया अरोरा, हुमा, साक्षी शर्मा, साधना त्यागी, सुजाता चौहान आदि शिक्षिकाएं हैं। उधर मुंडेट कला गांव के प्राइमरी इंगलिश मीडियम स्कूल नंबर एक में सुपर माम अवार्ड का आयोजन किया गया। जिसमें समाजसेवी बीना अग्रवाल, शिखा गोयल, कुमुद शर्मा, अनीता बंसल, अंजली गर्ग, पूूजा बंसल, सुनीता आदि ने बच्चों की 21 माताओं को किंचन का सामान देकर सम्मानित किया गया। मौके पर ऋषिपाल सिंह, रश्मि वर्मा, स्मृति, मीनाक्षी, प्रियंका, बालेश आदि मौजूद रहीं।
विज्ञान, और कंप्यूटर विषयों में माडल और चार्ट प्रतियोगिता
शामली। रेलवे रोड स्थित श्री सत्यनारायण शिशु मंदिर में कला, विज्ञान और कंप्यूटर विषयों में माडल और चार्ट प्रतियोगिता आयोजित की गई। निर्णायक मंडल में श्री सत्यनारायण इंटर कालेज से अक्षय जिंदल, लोकेंद्र कुमार, श्रीकृष्ण कुमार शर्मा ने छात्र-छात्राओं के कार्य का निरीक्षण किया गया। प्रधानाध्यापक राजवीर सिंह ने बच्चों के कार्यों की प्रशंसा की। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कक्षा तृृतीय से शुगन पुंडीर, वैष्णवी, वर्णिका, कक्षा चतुर्थ से राधिका कर्णवाल, आदर्श पुंडीर, कक्षा पंचम से कार्तिक द्धितीय स्थान पर, तृतीय स्थानपर अवनी, वंश कुुुमार, कक्षा चतुर्थ से हिंमाशी, सुगंध दृष्टा, कक्षापंचम से शोभित ऐरन रहे।