फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत पर हंगामा, मायके-ससुराल पक्ष भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। महिला की उपचार के दौरान मौत को लेकर सरेआम मायके और ससुराल पक्ष के बीच हाथापाई हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर इलाज कराने में लापरवाही का आरोप लगाया और शव को गाड़ी से निकालकर जाम लगाने का प्रयास किया। बाद में कुछ लोगों ने बीच में पड़कर मामला शांत कराया।
कस्बा जलालाबाद निवासी युवक की शादी लगभग 15 साल पहले कस्बा कैराना निवासी युवती से हुई थी। लगभग दस दिन पहले महिला की तबियत खराब हो गई थी। ससुराल वालों ने महिला का पहले कस्बे के निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया, लेकिन कई दिन बाद जब हालत में सुधार नहीं हुआ तो उसे दिल्न्ली रेफर कर दिया था। महिला का तीन दिन से दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार चल रहा था। शनिवार सुबह महिला की मौत हो गई। ससुराल पक्ष के लोग शव लेकर दिल्ली से जलालाबाद लौट रहे थे। उधर, महिला की मौत की सूचना मिलने पर उसके परिजन शामली में गुरुद्वारा तिराहे पर पहुंचे और शव लेकर लौट रहे ससुराल वालों की गाड़ी को रुकवा लिया। मायके पक्ष के लोगों ने कहा कि ससुराल पक्ष ने इलाज में लापरवाही बरती, जिस कारण उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बात को लेकर काफी देर तक दोनों के बीच जमकर हंगामा हुआ। दोनों के बीच सरेआम गाली-गलौच और हाथापाई हुई। यहां तक कि मायके पक्ष के लोगों ने शव को गाड़ी से निकालकर जाम लगाने का प्रयास किया। मामला बढ़ता देख कुछ लोगों ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया और जलालाबाद में पहुंचकर बातचीत करने को कहा। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों के साथ शव लेकर मायके पक्ष के लोग जलालाबाद के लिए चले गए। इस संबंध में आदर्श मंडी थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा तिराहे पर महिला की मौत को लेकर जाम लगाने के प्रयास की सूचना मिली थी, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही दोनों पक्षों के लोग वहां से चले गए थे। इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें