फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

81 गांवों में बनेंगे खेल मैदान

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। तहसील क्षेत्र के अंतर्गत 81 गांवों में खेल के मैदान बनाए जाने के लिए प्रशासन ने पहल शुरू कर दी है। इसके लिए एसडीएम ने राजस्व टीम को भूमि के चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। इसके पश्चात ग्राम पंचायत निधि से खेल के मैदान विकसित कराए जाने की योजना है।
विज्ञापन

एसडीएम डॉ. अमित पाल शर्मा ने बताया कि कैराना तहसील के अंतर्गत 101 ग्राम पंचायतें आती हैं, जिनमें 20 ग्राम पंचायतों में पहले से ही खेल मैदान हैं। जबकि 81 गांवों में अभी तक युवाओं के खेलने का कोई इंतजाम नहीं हैं, जिस कारण युवा खेलने के लिए इधर-उधर भटकते रह जाते हैं। ऑपरेशन गोल्ड मेडल के अंतर्गत बाकी 81 गांवों में भी राजस्व टीम को खेल के मैदान के लिए भूमि को चिह्नित कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। इन खेल के मैदानों में खेलकूद, पुलिस-मिलिट्री रनिंग ट्रैक, लॉग जंप, वॉलीबाल, कबड्डी, बैडमिंटन खेल सकेंगे, जिससे युवा मानसिक एवं शारीरिक रूप से भी विकसित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें