फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांति समिति की बैठक 20-14-50

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना।
विज्ञापन

कोतवाली परिसर में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह की अध्यक्षता में क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ शांति-समिति की बैठक का आयोजन किया गया। एसएचओ ने कहा कि कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए क्षेत्रवासी पुलिस का सहयोग करें। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़ियों के लिए कांवड़ मार्ग पर पानी की उचित व्यवस्था की जाएगी। बैठक में क्षेत्र के ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, नपा सभासद आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

नशे में व्यापारी नेता के पुत्र ने अभद्रता
कैराना।
मोहल्ला शीतलामाता निवासी विक्की वर्मा ने कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि उसकी कार मोहल्ले में गली के अंदर खड़ी हुई थी। आरोपी है कि शाम को एक व्यापारी नेता के पुत्र ने उसकी कार में शराब के नशे में पीछे से टक्कर मार दी। विक्की मौके पर पहुंचा और विरोध किया तो आरोपी ने मारपीट की कोशिश की। सूचना पर डायल-100 पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी फरार हो गए। पीड़ित ने तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नो एंट्री से रोकने पर पुलिस से अभद्रता
कैराना।
हरियाणा से आने वाले ट्रैफिक पर नियंत्रण रखने और नगर में यातायात जाम की समस्या से निजात पाने के लिए कैराना-भूरा बाईपास पर ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगी है। सोमवार की दोपहर हरियाणा की ओर से तीन केंटर जब बाईपास पर पहुंचे, तो ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने नो एंट्री जोन में उन्हें रोकने और डायवर्ट करने का इशारा किया। इस दौरान ट्रक चालकों ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता कर दी और फरार हो गए। उधर पुलिस मामले की जानकारी से इंकार कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें