फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम सुरक्षा में मुस्तैद रही खाकी, अर्द्घसैनिक बलों का भी लिया गया सहारा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की सुरक्षा में मुस्तैद रही खाकी
विज्ञापन

शामली।
मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था के लिए खाकी मुस्तैद रही। पुलिस ने रूट डायवर्जन करने के साथ ही मुख्यमंत्री के लिए बनाए गए सभास्थल के चारों ओर फोर्स की तैनाती कर दी गई थी। इसके अलावा अर्द्धसैनिक बल की भी पुलिस ने मदद ली।
पुलिस-प्रशासन द्वारा सीएम योगी के लिए एक हैलीपैड राष्ट्रीय किसान डिग्री कॉलेज में बनाया गया था। हैलीपैड स्थल का एनएसजी कमांडो, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड ने दो बार निरीक्षण किया। इसके अलावा मेरठ-करनाल हाइवे को पूरी तरह से ब्लॉक किया गया था। करनाल की ओर से आने वाले ट्रैफिक को झिंझाना के गाड्डीवाला चौराहे से कैराना, कांधला के रास्ते डायवर्ट किया गया। इसके अलावा मेरठ की ओर से आने वाले ट्रैफिक को गढ़ी सखावत, कांधला, कैराना के रास्ते भिजवाया गया। हैलीपैड स्थल से लेकर सभा स्थल तक दोनों ओर बेरिकेडिंग लगाकर लोगों को रोका गया और रास्ता क्लियर किया गया।
विज्ञापन

बेकाबू भीड़ ने किनारे कर दिए मेटल डिटेक्टर
सभास्थल में प्रवेश करने के लिए मुख्य गेट पर पुलिस ने मेटल डिटेक्टर लगाए थे, ताकि सभास्थल की ओर से जाने वाले हर शख्स की चेकिंग की जा सके, लेकिन मुख्यमंत्री के आने से चंद मिनटों पूर्व ही भीड़ बेेकाबू होने लगी। अपनी मांगों लेकर धरना दे रहे कुछ लोगों को रोकने लिए पुलिस ने प्रवेश द्वार बंद कर दिया। इसके बाद भाजपा समर्थक और अन्य लोग दूसरे रास्ते से अंदर गए, जहां पर मेटल डिटेक्टर नहीं थे।
छतों से हो रही थी सभास्थल की निगरानी
आरके इंटर कॉलेज में जहां सभा का आयोजन किया गया था। उसके चारों ओर तीन-तीन मंजिला मकान थे। सुरक्षा व्यवस्था के चलते एसपी के निर्देश पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी इन मकानों की छत पर लगाई गई थी, जहां से लोग ड्यूटी देते रहे।
विज्ञापन

रातों-रात बदल दिया गया हैलीपैड
मुख्यमंत्री के हेलिकाप्टर के लिए आरके डिग्री कॉलेज को चुना गया था, लेकिन बीच में किन्हीं कारणों से बुधवार शाम अचानक हेलीपेड सिल्वर बेल्स स्कूल में बना दिया गया। वहां पर सुरक्षा व्यवस्था भी बना ली गई। देर रात अचानक दोबारा फिर प्लान बदल दिया गया और पूर्ववत की भांति आरके डिग्री कॉलेज में बनाए गए हैलीपैड पर ही हेलीकॉप्टर के उतारने की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें