फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रीतू निर्वाल ने असिस्टेंट प्रोफेसर की चयन सूची में पाया पांचवा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
रीतू निर्वाल ने असिस्टेंट प्रोफेसर की चयन सूची में पाया पांचवां स्थान
विज्ञापन

शामली। शामली की रीतू निर्वाल का शिक्षाशास्त्र विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयन हुआ है। जिसमें उन्होंने परिणाम सूची में पांचवां स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया है। छात्रा के परिवार में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने वर्ष 2014 में शिक्षाशास्त्र विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर के 39 पदों के लिए आवेदन मांगे थे, जिसकी परीक्षा जनवरी 2015 में हुई थी। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद 7 मई से 21 मई तक इलाहाबाद में साक्षात्कार परीक्षा हुई, जिसका अंतिम परिणाम यूपी उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग द्वारा 22 मई को घोषित कर दिया गया। शामली रेलपार कॉलोनी की रीतू निर्वाल पुत्री महक सिंह ने 39 की चयन परिणाम सूची में अच्छे अंक प्राप्त करते हुए अन्य पिछड़ा वर्ग की छात्रा होते हुए भी सामान्य वर्ग में पांचवां स्थान प्राप्त कर जनपद व क्षेत्र का नाम रोशन किया। चयनित छात्रा ने बताया कि उनकी छोटी बहन रश्मि चौधरी भी जूनियर हाईस्कूल बनत में शिक्षिका है। उनकी माता प्रवेश निर्वाल का सपना पहले से ही दोनों बहनों को शिक्षिका बनाने का रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें