फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

300 डिजिटल कैमरे मुजफ्फरनगर से मंगाए,262 मतदान केंद्रो पर होगी वीडियो ग्राफी

विज्ञापन
विज्ञापन
262 मतदान केंद्रों पर होगी वीडियोग्राफी
विज्ञापन

शामली। कैराना लोकसभा उपचुनाव को शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के उद्देश्य से जिले में 300 डिजीटल कैमरे मुजफ्फरनगर जिले से मंगाए गए हैं। जिले के 262 मतदान केंद्रों पर वीडियोग्राफी कराई जाएगी। डिजिटल कैमरे लगाने के लिए 205 शिक्षा मित्रो, 57 प्राईवेट लोगों को डिजिटल व वीडियोग्राफी के लिए लगाया जाएगा।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक कैैराना लोकसभा उप चुनाव को शातिपूर्ण संपन्न कराने के लिए 300 डिजिटल कैमरे मुजफ्फरनगर जिले से मंगाए गए हैं। जिले में 262 मतदान केंद्रों पर वीडियोग्राफी कराई जाएगी। डिजिटल कैमरे लगाने के लिए 205 शिक्षा मित्रों, 57 प्राईवेट लोगों को डिजिटल व वीडियोग्राफी के लिए लगाया जाएगा। डिजिटल कैमरे व वीडियोग्राफी कराने वाले मतदान केंद्रों में भैंसवाल, मालैंडी, कसेरवा खुर्द, कसेरवा कला , मुंडेट, रामगढ गोहरनी, महरमपुर, सिलावर ,धनेना , सिक्का, जलालपुर, समसपुर, कैंडी, रसूलपुर, सोंटा रसूलपुुर, तितारसी, गोगवान जलालपुर, लाडो माजरी, हिरनवाड़ा,भंदौड़ा, बाबरी, बुटराडा, भनेडा जट,कासमपुर, फूस गढ, पिंडौरा जहांगीर,गढ़ी, अब्दुला खां बूंटा, भनेड़ा उद्डा एक, डेरा माजरा मानकपुर, दुल्ला खेड़ी, कैल शिकारपुर गढ़ीपुख्ता, टपराना, ,ताना, गंदेवड़ा, उमरपुुर, कादरगढ़, चंदेनामाल, कादरगढ़, चंदेना माल, अलीपुुुुर उमरपुुर, जलालाबाद, इरशादपुरा माजरा, हसनपुुर लुहारी, मारुखेडी, भैंसानी इस्लामपुर, मसावी, थानाभवन, लतीफगढ़, मनट मंटी, नौजल नौजली, हरड़ फतेहपुर, हींड, देवीपुरा आदि मतदान केद्रों पर वीडियोग्राफी व डिजिटल कैमरे की नजर रहेगी। डीपीआरओ अरुण कुमार अत्री ने बताया कि कैराना लोकसभा उप चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने 300 डिजिटल कैमरों की मांग की गई है। मुजफ्फरनगर जिले से 300 डिजिटल कैमरे मंगाकर जिला निर्वाचन कार्यालय को भिजवाए गए हैं। एडीओ निर्वाचन वेदपाल सिंह ने बताया कि जिले के संवेदन शील व अतिसंवेदनशील, संवेदनशील 262 मतदान केंद्रों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। वीडियोग्राफी के लिए 205 शिक्षा मित्रों को लगाया जाएगा। 57 मतदान केंद्रों पर प्राइवेट लोगों को नियुक्त किया गया है। 52 शिक्षा मित्रों को आरक्षित किया गया। रिजर्व में दस लोगों को रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें