फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शगुन का स्टेट लेवल कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाली हसनपुर लुहारी की पहलवान शगुन सैनी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता पर दम दिखाती नजर आएगी। शगुन का चयन लोनी में आयोजित होने वाली स्टेट लेवल प्रतियोगिता के लिए चयन हो गया है।
विज्ञापन

बुधवार को शामली के पिंटू अखाडे़ में जिला स्तरीय अंडर-15 कुश्ती ट्रायल का आयोजन किया गया। 39 किग्रा भारवर्ग में शगुन की कुश्ती ऊंचा गांव निवासी गुड्डी के साथ हुई। शगुन ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में गुड्डी को शिकस्त देकर स्टेट लेवल प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। फिलहाल शगुन भैंसवाल गांव के शहीद भगत सिंह व्यायामशाला में पहलवान देवराज सिंह से कुश्ती की बारीकियां सीख रही है। शगुन के कोच देवराज सिंह ने बताया कि भारतीय कुश्ती संघ की ओर से 31 मई को लोनी में स्टेट लेवल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यदि शगुन स्टेट स्तर पर शानदार प्रदर्शन करती है तो शीघ्र ही शगुन राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाती नजर आएंगी। वहीं, शगुन की छोटी बहन वेदी भी ट्रायल में कुश्ती के लिए पहुंची थी, लेकिन उम्र कम होने के कारण उनका ट्रायल नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें