फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ाई अंग्रेजी माध्यम स्कूलों संख्या 18-51-03

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

जनपद में नए सत्र से संचालित होने वाले अंग्रेजी माध्यम 40 स्कूलों की संख्या में इजाफा हुआ है। शिक्षा में अधिक सुधार करने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में 12 स्कूलों की संख्या बढ़ा दी गई है। जिसके बाद अब स्कूलों की संख्या 52 हो गई है।
विज्ञापन

जनवरी में शासन ने परिषदीय स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई शुरू कराने का निर्णय लिया था। जिसमें प्रत्येक जनपद के हर ब्लाक व नगर क्षेत्र से 5-5 प्राथमिक स्कूलों का चयन अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई के लिए होना था। जनपद में पिछले सप्ताह ही जनपद के पांच ब्लाक और तीन नगर क्षेत्र से 40 प्राथमिक स्कूलों का चयन कर लिया था। जिसकी सूची जारी भी कर दी गई थी और स्कूलों में तैनात करने के लिए शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों से आवेदन पत्र भी मांग लिए गए थे। सोमवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में 12 अंग्रेजी माध्यम स्कूल और बढ़ाए गए हैं। जिनकी संख्या बढ़कर अब 52 हो गई है। बढ़ाए गए स्कूलों की सूची गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा व जिला पंचायत अध्यक्षा संतोष देवी द्वारा समिति के समक्ष निर्णय हेतु प्रस्तावित किए है। उन्होंने स्कूलों में शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों से तैनाती के लिए फिर से 15 मार्च तक आवेदन पत्र मांगे गए हैं। स्कूलों में प्राथमिक विद्यालय एलम नंबर 1 व 2, प्राथमिक विद्यालय नाला नंबर 2, प्राथमिक विद्यालय ऊंचा गांव, प्राथमिक विद्यालय मन्ना माजरा, प्राथमिक विद्यालय टिटौली नंबर 1 व 2, प्राथमिक विद्यालय चंदेनामाल, प्राथमिक विद्यालय भनेड़ाजट, प्राथमिक विद्यालय सिकंदरपुर ऊन को चयनित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें