दोनों युवकों की हालत गंभीर
कैराना (शामली)। गन्ने से ओवरलोड लदे ट्रक के पलटने से उसके नीचे दबकर घायल हुए दोनों युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों का मुजफ्फरनगर स्थित अस्पताल में उपचार चल रहा है।
बुधवार रात कैराना तहसील गेट के निकट गन्ने से ओवरलोड लदा ट्रक पलट गया था, जिसके नीचे एक वैन तथा एक कार दब गई थी। हादसे में गुलनवाज निवासी जामा मस्जिद कैराना तथा बंटी उर्फ सुभाष निवासी निर्मल चौराहा कैराना फंस गए थे। पुलिस ने चार जेसीबी और एक क्रेन मंगवाकर ट्रक को सीधा कराया था, जिसके बाद दोनों युवकों को निकालने पर अस्पताल भेजा गया था। दोनों घायल फिलहाल मुजफ्फरनगर अस्पताल में भर्ती है, जिनकी हालत नाजुक बताई जा रह है। इस बाबत परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। वहीं, तहसील गेट के निकट दोनों क्षतिग्रस्त कारें व गन्ने बिखरे पड़े होने से आवागमन बाधित रहा।
दो पेटी शराब पकडी
कैराना। कोतवाली कैराना पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम गश्त के दौरान गांव भूरा निवासी कौसर को गिरफ्तार कर लिया। मौके से दो पेटी देशी शराब बरामद की गई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।