फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर दौड़ रहे ओवरलोड़ वाहन, अधिकारी अंजान

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (शामली)। शासन की मंशा है कि ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की जाएं। मगर, कैराना में यह मंशा पूरी होती नहीं दिखाई दे रही है। सरकार के मातहातों के रहमो-करम पर ओवरलोड वाहन खूब दौड़ रहे हैं। कैराना में नो एंट्री जोन भी बनाया गया है, लेकिन यहां इसका असर देखने को नहीं मिल रहा है। प्रशासन की अनदेखी के चलते नगर में ओवरलोड वाहन धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं। यातायात पुलिस शहर के दोनों ओर बाईपास पर तैनात नहीं है। इस कारण ओवरलोड वाहन बिना किसी रोकटोक के सीधे नगर में प्रवेश करते हैं। इससे जाम की समस्या आम बात है। जाम के चलते नगरवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को नगर में शामली बस स्टैंड के निकट तथा कांधला तिराहे पर एक बार फिर भीषण जाम लग गया। इसमें फंसे वाहन रेंगते नजर आए। जाम का कारण ओवरलोड वाहन और दिन में नगर में भारी वाहनों का प्रवेश है। यह वाहन आवरलोड वाहन हादसों का सबब भी बन रहे है। ओवरलोड ट्रक के कारण शामली रोड पर बुधवार रात तहसील गेट के निकट बड़ा हादसा हो गया था। गन्ने से लदा ट्रक दो कारों पर पलट गया था, इसमें दो लोग दब गए थे। जिन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। इससे पूर्व भी कई हादसे हो चुके है। इन वाहनों के कारण पानीपत-खटीमा मार्ग भी कई जगह से टूटी हुई है।
विज्ञापन

सीओ कैराना राजेश कुमार तिवारी का कहना है कि ओवरलोडिंग के खिलाफ समय-समय पर चेकिंग कराकर चालान किये जाते है। आगे भी सख्ती के साथ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें