शामली। ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज में चल रहे दस दिवसीय गणित-विज्ञान प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। मौके पर डीआईओएस एसएम सिद्दीकी ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए।
गणित-विज्ञान प्रशिक्षण के अंतिम दिन गणित प्रशिक्षक हरविंद्र सिंह ने सभी शिक्षकों को सम विषम संख्याओं के माया वर्ग का ज्ञान कराते हुए बेलन, शंकु और गोले के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विज्ञान प्रशिक्षक बालकिशोर और संजीव शर्मा ने भी विज्ञान में सरल तरीका से समझाने के टिप्स दिए। जिसके बाद शिक्षकों का अलग अलग विषयों के शिक्षकों की टीम बनाकर टीचिंग लर्निंग मेटीरियल के चार्ट बनवाए गए। मुख्य अतिथि डीआईओएस एसएम सिद्दीकी ने कहा गणित और विज्ञान के शिक्षकों ने दस दिन तक गणित व विज्ञान की नई तकनीकियों की जो भी जानकारी हासिल की उसे कक्षा कक्ष में भी अपनाएं। जिससे कि छात्र छात्राओं को शासन की मंशा के अनुसार शिक्षण दिया जा सके। इस अवसर पर सभी 41 प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले शिक्षक और शिक्षिकाओं को प्रमाण पत्र दिए गए। इस दौरान जिला समन्वयक मदनपाल, कॉलेज प्रधानाचार्य बालगोविंद, प्रशिक्षक बालकिशोर, हरविंद्र, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।