फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामौर झील पुर्नजीवित करने में करेंगे मदद - माथुरिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मामौर झील पुनर्जीवित करने में करेंगे मदद - माथुरिया
विज्ञापन

शामली।
नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा के कार्यकारी निदेशक डीपी माथुरिया ने शनिवार को मामौर झील का भ्रमण किया। साथ ही कृष्णा नदी और हिंडन नदी को प्रदूषित करने वाले नालों के पानी की गुणवत्ता की जांच के आदेश भी दिए।
विज्ञापन

शनिवार को शामली गंगा विचार मंच के जिला समन्वयक डॉक्टर उमर सैफ के बुलावे पर नमामि गंगे जल एवं गंगा पुनर्जीवन मंत्रालय के कार्यकारी निदेशक डीपी माथुरिया ने मामौर झील में चल रहे झील पुनर्जीवन व जैव विविधता संरक्षण अभियान का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि शामली के लोगों द्वारा जल संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं और इन प्रयासों को पूरे गंगा बेसिन में दोहराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कैराना कस्बे के प्रदूषित जल के जमा होने से बनी मामौर झील भविष्य में जनसहभागिता से किए जाने वाले कार्यों की मिसाल बनेगी। गंगा विचार मंच को लोगों को भरोसा दिया कि मामौर झील को पुर्नजीवित करने के लिए केन्द्रीय मंत्रालय के स्तर पर हर संभव मदद की जाएगी। इस दौरान तकनीकी विशेषज्ञ फैज खान, प्रधान नूरदीन, ग्राम विकास अधिकारी सतपाल, सोनू कुमार, मधुरम यादव, ओम कुमार कश्यप, अमित कश्यप, मुस्तकीम, प्रदीप कुमार, कमल, लुकमान अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें