शामली। कथा व्यास किरण जी महाराज ने कहा कि समाज में बंटवारा ठीक नहीं है। परिवार की एकजुटता से सफलता के मुकाम को पाया जा सकता है। प्रभु नाम का स्मरण करने से सभी कष्टों से छुटकारा मिल जाता है।
बुधवार को माता वैष्णो देवी मंदिर में श्रीराम कथा की अमृत वर्षा करते हुए कथा व्यास किरण जी महाराज ने कहा कि श्रीराम एवं उसके पिता भाइयों ने मर्यादा कायम की है। मौजूदा रूप में परिवार में मर्यादा समाप्त हो रही है। समाज के बदलाव से मानव का कल्याण संभव है। आरती में सिल्वर बेल्स के चेयरमैन अजय संगल, अनिल कुमार, अरुण कुमार शामिल रहे। इस मौके पर प्रदीप शर्मा, राकेश धीमान, सियानंद प्रजापति, जितेंद्र कुमार, राजेश संगल, बिल्लू, शौकिंद्र कुमार, संजीव कुमार, रवि कुमार, पद्म सैन, राखी शर्मा, साक्षी, डिंपल, पूजा, गीता, डोली, धर्मवीरी, ब्रिजेश ,शारदा, भरत सिंह, संगीता, रामवीरी का सहयोग रहा।