फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए निकलेगी सकंल्प यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा विचार मंच की बैठक में सर्वसम्मति से विश्वविद्यालय स्थापना के लिए संकल्प यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। इसकी शुरूआत आगामी छह अगस्त से शुरू होकर 14 नवंबर को सुभाष चौक पर चेतावनी दिवस के रूप में समाप्त होगी।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित बैठक में मंच के संयोजक जयवीर सिंह कुड़ाना और जयवीर निर्वाल ने बताया कि छह अगस्त को शामली के सुभाष चौक पर यज्ञ एवं झंडा पूजन के बाद संकल्प यात्रा शुरू होगी। इसमें जिले के सभी नगरों, कस्बों और ग्रामों के सर्व समाज एवं संस्थाओं के गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। उच्च शिक्षा विचार मंच के संरक्षक एवं शामली नगर पालिका परिषद के चेयरमैन अरविंद संगल, सलाहकार सत्यप्रकाश अग्रवाल, सचिव बाबूराम पंवार, जयवीर निर्वाल, डाक्टर सतपाल बागला, वेदपाल सिंह वैरागी, कमल कुमार कश्यप, सत्यवीर गोहरनी, श्रीपाल उपाध्याय, रामपाल सिंह निर्वाल, वीरेंद्र सिंह निर्वाल, सुधीर बालियान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें