फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 घंटे गुल रही बिजली, मचा हाहाकार

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

अंडरग्राउंड केबिल में फाल्ट आने की वजह से शुक्रवार रात सेे शनिवार सुबह तक शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण ही पेयजल आपूर्ति भी नहीं हो पाई, जिस कारण शहर वासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार रात करीब नौ बजे बिजली आपूर्ति बंद हो गई थी, जो शनिवार सुबह नौ बजे तक भी सुचारु नहीं हो सकी। इस कारण रात भर लोगों के घरों में इनवर्टर बैटरी भी जवाब दे गए। वहीं, सुबह बच्चों को स्कूल भेजने और नौकरीपेशा लोगों को पेयजल आपूर्ति नहीं मिलने की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ा। उधर, दिन में भी अघोषित बिजली कटौती होती रही, जिससे परेशानी और बढ़ गई। वहीं, शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे से फिर बिजली कटौती शुरू हुई, जो डेढ़ घंटे के लिए ट्रांसमिशन से बिजली कटौती के कारण हुई। दयानंदनगर निवासी सुरेश शर्मा, बुढ़ाना रोड निवासी रमेश धीमान सहित अन्य लोगों का कहना था कि बिजली आपूर्ति ठप होने से परेशानी झेलनी पड़ी। विद्युत विभाग के अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार रात में खेड़ीकरमू बिजलीघर से शहर में आने वाला अंडरग्राउंड केबिल में फाल्ट आ गया था। काफी प्रयास करने के बाद जब फाल्ट नहीं मिला, तो कुछ इलाकों में इंडस्ट्रियल फीडर से जोड़कर बिजली आपूर्ति दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें