फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतों के निस्तारण में गंभीरता बरतें - एडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली/ऊन।
विज्ञापन

तहसील दिवस में अपर जिलाधिकारी शिव बहादुर सिंह ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में अधिकारी गंभीरता बरतें। पीड़ित फरियादियों को परेशान नहीं किया जाए, बल्कि तत्परता से निष्पक्ष जांच करते हुए निस्तारण किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

शामली तहसील सभाकक्ष में अपर जिलाधिकारी शिव बहादुर सिंह की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान सलेक विहार निवासी हाजी खालिद ने सलेक विहार के खस्ताहाल बाईपास के निर्माण कराने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद शामली से कई बार शिकायत करने पर भी निर्माण नहीं हो रहा, जिससे इस क्षेत्र के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस दौरान 25 शिकायतें आई, जिनमें से तीन का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। तहसील दिवस में सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह समेत तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे है। उधर, ऊन तहसील दिवस में एसडीएम मंशाराम वर्मा ने समस्याएं सुनीं। तहसील दिवस में 45 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से तीन का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। एसडीएम ने तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों का शीघ्रता से निस्तारण करने का आदेश विभागीय अधिकारियों को दिया। इस मौके पर तहसीलदार कर्म सिंह, नायब तहसीलदार जनेश्वर प्रसाद और सीओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें