कैराना निवासी मेहरबान मंगलवार को किसी कार्य से ऊन आया हुआ था। सुबह जब वह बाइक से कैराना लौट रहा था तो बाईपास के निकट कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में मेहरबान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया। कार लाकर चौकी पर खड़ी कर दी।
बेटे ने की बाप से गाली-गलौज
कांधला। मोहल्ला नई बस्ती कांधला देहात निवासी इकबाल ने तहरीर देकर बताया कि उसका बेटा उसके साथ पैसों के लिए गाली-गलौज करता रहता है। मंगलवार सुबह जब वह घर के बाहर खड़ा हुआ था तो उसके बेटे ने इकबाल से पैसों की मांग की। पिता इकबाल ने पैसे देने से मना कर दिया। आरोप है कि बेटे ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।