शामली। मीरापुर विधानसभा उप चुनाव के बाद मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की शामली जिले की सीमा विस्तार की अधिसूचना उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ से जारी होने की संभावना है। प्राधिकरण में जिले के 53 गांव शामिल होंगे।
मुजफ्फरनगर रोड पर कुड़ाना मोड़, भैंसवाल रोड पर शामली मंडी, करनाल रोड पर आरके पीजी कालेज, दिल्ली रोड पर देशभक्त इंटर कालेज, पानीपत रोड पर गुलजारी वाला मंदिर, मेरठ रोड पर शामली रेलपार बाईपास पर नगरपालिका की सीमा खत्म होकर मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की सीमा शुरु हो रही है।
प्राधिकरण की सीमा जिला मुख्यालय पर मेरठ- करनाल, दिल्ली-शामली सहारनपुर, पानीपत खटीमा हाईवे के बाईपास तक आबादी में पहुंच गई है। डेढ़ साल पहले प्राधिकरण की सीमा का विस्तार का प्रस्ताव उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ को भेजा गया था।
प्रस्ताव में कैराना, शामली और ऊन तहसील के 53 गांवों और सभी बाईपास को शामिल किया गया है।
शासन की ओर से प्रस्ताव में शामिल किए गए 53 गांवों और तहसील, बाईपास के नामों का शुद्धिकरण का सत्यापन तीनों तहसील के एसडीएम से कराकर एक साल पहले रिपोर्ट शासन को जा चुकी है। तीन दिन पहले लखनऊ में विकास प्राधिकरण के प्रमुख सचिव की अध्यक्षता मेेंं सचिव और उपाध्यक्षों की मासिक बैठक हुई।
मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष कविता मीणा ने बताया कि मीरापुर विधानसभा उप चुनाव के बाद मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की शामली जिले की सीमा विस्तार की अधिसूचना उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ से जारी होने की संभावना है।
मीरापुर विधानसभा का उप चुनाव का मतदान 20 नवंबर को होगा। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद चुनाव आचार संहिता खत्म होगी। इसके बाद नए कार्य शुरु होंगे।य